police-chatra-arrested-youth-600-grams

चतरा में पुलिस ने 600 ग्राम अफीम के साथ युवक को किया गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

Share
Link copied
police-chatra-arrested-youth-600-grams
police-chatra-arrested-youth-600-grams

चतरा: जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 600 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में शामिल दूसरे बाइक सवार की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे SSB और थाना पुलिस की टीम अभियान चलाकर पसागम से होसिर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान होसिर से पसागम की ओर जा रहे दो मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। टीम ने पीछा कर एक बाइक सवार को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।

पकड़े गए युवक की तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल की डिक्की से 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के मंधनिया गांव निवासी 25 वर्षीय मुकेश कुमार गंजू के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम सुरेश गंजू बताया गया है।

इस मामले में लावालौंग थाना कांड संख्या 80/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 17(b) और 18(c) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार बाइक सवार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।