झारखंड पुलिस का दारोगा बन युवती को जाल में फंसाने का आरोप, गया से गिरफ्तार हुआ आरोपी

रांची: खुद को झारखंड पुलिस का दारोगा बताकर एक युवती को अपने झांसे में लेने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश कुमार उर्फ राज शर्मा को गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस ने बिहार के गया जिले की मुफस्सिल थाना पुलिस के सहयोग से मानपुर इलाके में छापेमारी कर उसे पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित विष्णु विहार कॉलोनी निवासी मिथिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र अविनाश कुमार उर्फ राज शर्मा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद रांची पुलिस उसे अपने साथ रांची ले आई है। यहां मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पर खुद को झारखंड पुलिस में दारोगा बताकर युवती का विश्वास जीतने और उसे अपने जाल में फंसाने का आरोप है। युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। सूचना और पुलिसिया कार्रवाई के आधार पर रांची पुलिस ने गया पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित युवती की लिखित शिकायत पर के रांची महिला थाने में 15 मई 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी पर मोबाइल फोन के जरिए युवती से संपर्क करने और खुद को झारखंड पुलिस का दारोगा बताकर उसे झांसे में लेने का आरोप है।

झारखंड में अर्नब का असर तेज, छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में बारिश
रांची: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर झारखंड में दिखने लगा है। बुधवार से राज्य के कई हिस्सों में आसमान में घने बादल…

रांची में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, 236 आवेदन मिले; 184 का मौके पर निपटारा
रांची: रांची जिले के विभिन्न थानों और ओपी में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों…
















