vinod-dang-stabbed-death-accused-arrested

चाकू से वार कर विनोद डांग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; खून लगा चाकू बरामद

Share
Link copied
vinod-dang-stabbed-death-accused-arrested
vinod-dang-stabbed-death-accused-arrested

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सेतासोया बांधटोली (सदनटोली) में चाकू से हमला कर विनोद डांग (45) की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी जितेन्द्र मांझी (22) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून लगा चाकू भी बरामद किया है।

चाकू से वार कर विनोद डांग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; खून लगा चाकू बरामद

रविवार को एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि 31 अक्टूबर को पुलिस को सेतासोया बांधटोली में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांव के ही विनोद डांग, पिता स्वर्गीय निकोलस डांग के रूप में हुई।

मृतक के भतीजे प्रताप डांग ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 30 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे हल्ला सुनकर वह घर से बाहर निकला तो उसके चाचा विनोद डांग खून से लथपथ पड़े थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि गांव के ही जितेन्द्र मांझी ने उन पर चाकू से हमला किया था, जिससे गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई।

चाकू से वार कर विनोद डांग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; खून लगा चाकू बरामद

एसडीपीओ ने बताया कि आवेदन के आधार पर कोलेबिरा थाना में कांड संख्या 75/26, दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी जितेन्द्र मांझी, पिता कलेश्वर मांझी, निवासी सेतासोया बांधटोली को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद किया गया है। घटनास्थल से अन्य जरूरी साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे 1 नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।