रामरेखा धाम कार्तिक मेले का टेंडर रद्द करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

निर्मल सिंह
गुमला: सिमडेगा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रामरेखा धाम में कार्तिक पूर्णिमा मेले के आयोजन को लेकर निकाले गए टेंडर पर विवाद गहराने लगा है। टेंडर प्रक्रिया के विरोध में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने प्रशासन से इसे तत्काल रद्द करने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर चक्का जाम सहित आंदोलन की चेतावनी दी है।

इस संबंध में रविवार को रायडीह के मांझाटोली स्थित शिव मंदिर में श्री रामरेखा धाम समिति के उपाध्यक्ष जगदीश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, वनवासी कल्याण आश्रम, भाजपा और धाम समिति के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में जगदीश सिंह ने कहा कि रामरेखा धाम झारखंड का प्रमुख आस्था केंद्र है। मान्यता है कि इस स्थल का संबंध भगवान श्रीराम के वनवास काल से रहा है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मेले को राजकीय मेला घोषित कर टेंडर प्रक्रिया शुरू किए जाने से श्रद्धालुओं में असंतोष है।

बैठक में उपस्थित संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में टेंडर रद्द करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने मांग पर तत्काल विचार नहीं किया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा और चक्का जाम जैसे कदम उठाए जाएंगे। बैठक में श्रीकृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, लक्ष्मी नारायण सिंह, अशोक सिंह, कर्मपाल सिंह, सकलदीप नाथ साहदेव, वेद प्रकाश सहित कई लोग उपस्थित थे।

गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म के आरोप पर भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने छीना सीएम का पुतला
निर्मल सिंह गुमला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में घरेलू हिंसा की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला के साथ दुष्कर्म किए…

चाकू से वार कर विनोद डांग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; खून लगा चाकू बरामद
सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सेतासोया बांधटोली (सदनटोली) में चाकू से हमला कर विनोद डांग (45) की हत्या के मामले में पुलिस…

















