काम बंद नहीं करनें पर मौत के घाट उतार दिया जायेगा.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार : मगध कोल परियोजना में सुजीत बॉस गैंग ने चिपकाया पोस्टर काम बंद करने की चेतावनी दी है और बालूमाथ के तेतरियाखाड़ कोलवरी में एक दिन पूर्व हुई आगजनी की घटना का जिम्मा भी लिया है। मगध कोल परियोजना के बालूमाथ थाना के आरा स्थित कांटा घर नम्बर 10 और 11 में लगाया गया है पोस्टर।

पोस्टर में खनन कंपनी समेत कोयला परिवहन करने वाले और डीओ धारकों को दी गई है चेतावनी, पोस्टर में काम बंद नही करने पर मौत के घाट उतारने की बात लिखी है। प्रदीप गंझु द्वारा जारी पोस्टर में तेतरियाखांड झांकी है मगध आम्रपाली बाकी है का नारा लिखा हुआ है।

गौरतलब है कि लातेहार जिले के बालूमाथ थाना के अलावा अन्य कई जिलों में सुजीत सिन्हा गिरोह का खौफ है और इस गैंग के द्वारा गोलीबारी, आगजनी समेत कई घटना को अंजाम दिया जा चुका है.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now