jual-oram-meets-sudesh-mahato-discusses

जुएल ओराम ने सुदेश महतो से की मुलाकात, जनजातीय कल्याण और झारखंड के विकास पर चर्चा

Share
Link copied

जुएल ओराम ने सुदेश महतो से की मुलाकात, जनजातीय कल्याण और झारखंड के विकास पर चर्चा

jual-oram-meets-sudesh-mahato-discusses
jual-oram-meets-sudesh-mahato-discusses

रांची: केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने रविवार को रांची के बुकरू स्थित आवास पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य, जनजातीय कल्याण और राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

जुएल ओराम ने सुदेश महतो से की मुलाकात, जनजातीय कल्याण और झारखंड के विकास पर चर्चा

मुलाकात के दौरान सुदेश महतो ने केंद्रीय मंत्री को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, विचारों और आदर्शों से प्रेरित ‘उलगुलान फाउंडेशन’ की पहल, उद्देश्य और कार्यशैली की जानकारी दी। जुएल ओराम ने फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए भविष्य में केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत भी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।