पेड़ से गिरने से व्यक्ति हुआ घायल, रास्ते मे तोड़ा दम.
गिरिडीह, दिनेश.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरीडीह : डुमरी प्रखंड के भरखर पंचायत के नया टोला का एक व्यक्ति पेड़ से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा तत्काल डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।चिकित्सको के अनुसार रास्ते मे उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
मृतक का पहचान भरखर पंचायत के नया टोला निवासी चंद्रशेखर महतो (50) पिता स्व0 खुदू महतो के रूप में हुई है।मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक बकरी के चारा हेतु जंगल में पत्ता तोड़ने के लिए गए थे इस हेतु वे डूमर के एक पेड़ में चढ़े और पत्ता तोड़ने रहे थे कि उनका पैर फिसल पिछड़ गया जिसके कारण वे पेड़ से नीचे गिर गए तथा गम्भीर रूप से घायल हो गए, इस घटना में उनके सिर में गम्भीर चोट आई है।
घटना से मृतक के परिजनों में दुख की लहर दौड़ गई है वही घटना की सूचना पर कई जनप्रतिनिधि मृतक के परिजनों से मिलते हुए ढाढस बंधाया तथा मृत आत्मा के शांति हेतु प्रार्थना की। मृतक अपने पीछे 3 पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं।

















