अंतरराज्यीय तस्करी पर रोक के लिए तीन राज्यों की पुलिस ने बनाई रणनीति, जशपुर में हुई बॉर्डर कोऑर्डिनेशन मीटिंग

सिमडेगा: अंतरराज्यीय अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला पुलिस कार्यालय में बॉर्डर कोऑर्डिनेशन मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सीमावर्ती जिलों के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

दोपहर 12:15 बजे आयोजित इस बैठक में जशपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित विभिन्न जिलों के अधिकारी मौजूद रहे। सिमडेगा पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में जिले की ओर से वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) तथा कुरडेग, केरसई और मुफस्सिल थाना प्रभारी शामिल हुए।
बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए चेकपोस्ट एवं नाकेबंदी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया। विशेष रूप से गौ-तस्करी, अवैध धान परिवहन और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए तस्करी के संभावित रास्तों की पहचान कर संयुक्त अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई।

इसके अलावा सीमावर्ती जिलों के स्थायी वारंटियों की सूची साझा करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए आपसी सहयोग से कार्रवाई करने पर सहमति बनी। पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान कर त्वरित सूचना साझा करने की व्यवस्था मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक का उद्देश्य तीनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना है। इस पहल से सीमावर्ती इलाकों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई को गति मिलने की उम्मीद है।

किराना दुकान से मोबाइल चोरी कर भाग रहा युवक गिरफ्तार, फोन बरामद
सिमडेगा: किराना दुकान से मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस…

किसानों के बीच निःशुल्क मसूर बीज का वितरण, खेती को मिलेगा बढ़ावा
सिमडेगा: जलडेगा में किसानों को रबी फसल की खेती के लिए प्रोत्साहित करने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से आत्मा जलडेगा…

















