आज रांची पहुंचेंगे झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, दो दिवसीय दौरे पर संगठन की करेंगे समीक्षा

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू बुधवार, 4 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे। वे पूर्वाह्न 11:30 बजे हैदराबाद से रांची पहुंचेंगे।
उनका यह दौरा मुख्य रूप से संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर निर्धारित है। दौरे के दौरान वे प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठन की स्थिति, गतिविधियों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा कर सकते हैं। उनके झारखंड दौरे को प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


लिखित आश्वासन के बावजूद नहीं हुआ समस्याओं का समाधान, 7 नवंबर से जिला कल्याण कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करेंगे छात्र
दुमका: छात्रवृत्ति भुगतान में देरी और कल्याण छात्रावासों की बदहाल व्यवस्था से नाराज छात्र-छात्राएं अब आंदोलन के मूड में हैं। दुमका छात्र…

भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद हुआ ब्लास्ट
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाके की घटना सामने आई है। रामसिंहपुर थाना…


















