tribal-leader-nisha-bhagat-dies-ranchi

निशा भगत की मौत के विरोध में आज गुमला बंद, कहतो मूली पड़हा ने किया बंद का आह्वान

Share
Link copied

गुमला। निशा भगत की मौत को लेकर गुमला में आक्रोश गहराता जा रहा है। घटना के विरोध में आज 7 नवंबर को गुमला बंद का आह्वान किया गया है। कहतो मूली पड़हा की ओर से बंद बुलाया गया है। इस दौरान घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और न्याय की मांग उठने की संभावना है।
निशा भगत की मौत के मामले ने स्थानीय स्तर पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। खासकर उनके मृत्यु से पहले किए गए फेसबुक लाइव और उसमें लगाए गए आरोपों को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले में लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।बंद के आह्वान के बीच प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती होगी। लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बंद का असर बाजार, दुकान और यातायात पर कितना पड़ता है।

निशा भगत की मौत के विरोध में आज गुमला बंद, कहतो मूली पड़हा ने किया बंद का आह्वाननिशा भगत की मौत के विरोध में आज गुमला बंद, कहतो मूली पड़हा ने किया बंद का आह्वान

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

बंद समर्थकों की प्रमुख मांग है कि निशा भगत की मौत से जुड़े पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। उनके फेसबुक लाइव में लगाए गए आरोपों की भी जांच की मांग उठ रही है। निशा भगत के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज चैनपुर में किया जाना है। ऐसे में बंद और अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन के लिए अहम चुनौती रहेगी।

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।