डोरंडा से लापता मासूम का नाले में मिला शव, घर के पास खेलते समय गिरने की आशंका

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से शुक्रवार शाम लापता हुए मासूम अरनव कुमार का शव शनिवार सुबह घर के पास स्थित नाले से बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि बच्चा खेलते समय नाले में गिर गया, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। मासूम का शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा है।

मिली जानकारी के अनुसार, अरनव कुमार डोरंडा के 56 सेट कुम्हारटोली का रहने वाला था। वह शुक्रवार शाम करीब चार बजे अचानक लापता हो गया था। काफी देर तक खोजबीन करने के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने डोरंडा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई थी।

बच्चे की तलाश में परिजनों और स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर साझा कर लोगों से मदद की अपील की थी। परिवार को उम्मीद थी कि उनका बच्चा सुरक्षित मिल जाएगा, लेकिन शनिवार सुबह घर के पास नाले से उसका शव बरामद हुआ। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

निशा भगत की मौत के बाद पिता ने थाने में दिया आवेदन, सोशल मीडिया लाइव में नाम लिए गए लोगों पर कार्रवाई की मांग
रांची: झारखंड में आदिवासी नेत्री निशा भगत ( Nisha bhagat) की मौत के मामले में पिता ने पिठोरिया थाना में लिखित शिकायत…
जंगल, जल और जमीन से जुड़ी है सिमडेगा की अर्थव्यवस्था, संरक्षण की चुनौती बरकरार
सिमडेगा: जंगल, जल और जमीन सिमडेगा की प्राकृतिक पहचान के साथ-साथ यहां की अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद भी हैं। जिले के हजारों…

















