cleaning-ghats-simdega-chhath-mahaparv-be

छठ महापर्व को लेकर सिमडेगा में घाटों की सफाई तेज, गहरे पानी में होगी बैरिकेडिंग

Share
Link copied
cleaning-ghats-simdega-chhath-mahaparv-be
cleaning-ghats-simdega-chhath-mahaparv-be

सिमडेगा: छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

छठ महापर्व को लेकर सिमडेगा में घाटों की सफाई तेज, गहरे पानी में होगी बैरिकेडिंग

इसी क्रम में शंख नदी छठ घाट, केलाघाघ छठ घाट सहित जलडेगा एवं अन्य प्रखंडों के विभिन्न घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की सफाई के साथ आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ बनाया जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य अर्पित करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

छठ महापर्व को लेकर सिमडेगा में घाटों की सफाई तेज, गहरे पानी में होगी बैरिकेडिंग

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को छठ महापर्व से पहले सभी घाटों की सफाई और जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया है। वहीं, सुरक्षा को लेकर गहरे जल वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर रस्सी और रिबन से बैरिकेडिंग करने तथा चेतावनी सूचक लगाने को कहा गया है। इसके अलावा गहरे पानी वाले स्थानों पर तैराकों की तैनाती के भी निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि छठ महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो तथा व्रती एवं श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ पर्व मना सकें।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।