chief-minister-hemant-sorens-statement-bhushan

भूषण बाड़ा प्रकरण पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान, बोले- जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई, कानून सबके लिए बराबर

Share
Link copied

सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा; राजनीतिक षड्यंत्रों का भी देंगे जवाब

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े विवाद और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी मामले में कौन सही है, कौन गलत है और दोषी कौन है, इसका फैसला जांच पूरी होने के बाद ही हो सकता है। बिना जांच के किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया में कई तरह की खबरें और आरोप सामने आते रहते हैं, लेकिन हर मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी घटना को लेकर जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने के बजाय तथ्यों और जांच के परिणामों का इंतजार किया जाना चाहिए।उन्होंने मीडिया को लेकर कहा की कहाँ कहाँ से ऐसी खबरें आ जाती है ।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार किसी भी तरह की गलत हरकत या अपराध को बर्दाश्त नहीं करेगी। कानून की नजर में सभी बराबर हैं। चाहे कोई सत्ता पक्ष से जुड़ा हो या विपक्ष से, यदि कोई गलत काम करता है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए।
बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष की सोच और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्ष अपनी ही गंदी सोच और षड्यंत्रों का शिकार हो जाता है। उन्होंने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और षड्यंत्र होते रहते हैं और आगे भी ऐसी कोशिशें जारी रहेंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और वे स्वयं इन राजनीतिक षड्यंत्रों का उचित तरीके से जवाब देंगे।

भूषण बाड़ा प्रकरण में बयान के मायने

भूषण बाड़ा प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री का यह बयान राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर उन्होंने जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की बात कही, वहीं दूसरी ओर यह भी स्पष्ट किया कि अपराध के मामले में सत्ता पक्ष के किसी व्यक्ति को विशेष संरक्षण नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़ें
भूषण बाड़ा प्रकरण : अपहरण के आरोपों पर दिलीप तिर्की ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो जारी कर पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
इसे भी पढ़ें

भूषण बाड़ा प्रकरण : अपहरण के आरोपों पर दिलीप तिर्की ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो जारी कर पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

बोले- दो महीने से सिमडेगा से बाहर था, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल साक्ष्यों की हो जांच; विधायक पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप…

झारखंड में फर्जी जमीन रजिस्ट्री पर लगेगी रोक! कैबिनेट ने निबंधन संशोधन विधेयक-2026 को दी मंजूरी
इसे भी पढ़ें

झारखंड में फर्जी जमीन रजिस्ट्री पर लगेगी रोक! कैबिनेट ने निबंधन संशोधन विधेयक-2026 को दी मंजूरी

रांची: झारखंड में जमीन के अवैध हस्तांतरण और निबंधन (Registration) के मामलों पर अंकुश लगाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक…

दिलीप तिर्की को हिरासत में लेने की सूचना, परिजनों को नहीं मिल रही जानकारी; नेता प्रतिपक्ष ने हेमंत सरकार पर उठाए सवाल
इसे भी पढ़ें

दिलीप तिर्की को हिरासत में लेने की सूचना, परिजनों को नहीं मिल रही जानकारी; नेता प्रतिपक्ष ने हेमंत सरकार पर उठाए सवाल

रांची/सिमडेगा: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में अब दिलीप तिर्की को कथित तौर पर पुलिस हिरासत में लिए जाने का…

ABOUT THE AUTHOR
Mukesh Sinhaa

Mukesh Sinhaa

प्रमुख संवाददाता

मुकेश कुमार पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव...इलेक्ट्रॉनिक के साथ 5 वर्षो से ..नक्सल, क्राइम, राजनीति,पर पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में धर्मिक ग्रंथ पढ़ना और क्रिकेट में विशेष रुचि है।