major-road-accident-jhargram-manish-agarwal

झाड़ग्राम में भीषण सड़क हादसा, बीएस इंटरप्राइजेज के मालिक मनीष अग्रवाल की मौत, तीन घायल

Share
Link copied

जमशेदपुर लौटने के दौरान देर रात दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, बासु की हालत गंभीर; टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बीएस इंटरप्राइजेज के मालिक मनीष अग्रवाल (42) की मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में बासु (42) की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बीएस इंटरप्राइजेज से जुड़े चार लोग कोलकाता में अपना काम निपटाकर टाटा ऐरिस कार से जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 1:45 बजे झाड़ग्राम के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।

हादसे में मनीष अग्रवाल को गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दुर्घटना में घायल तीन अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें बासु की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उनका इलाज टीएमएच में जारी है। घटना की खबर मिलने के बाद जमशेदपुर के कारोबारी जगत में शोक का माहौल है। फिलहाल हादसे के सटीक कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।