मोरहाबादी वेंडिंग जोन की 43 दुकानों का आवंटन रद्द करने की अनुशंसा, निरीक्षण में मिली अनियमितताएं

रांची: मोरहाबादी वेंडिंग जोन में नियमों का उल्लंघन कर दुकान संचालित करने और आवंटित स्थल दूसरों को किराए पर देने के मामले में रांची नगर निगम ने 43 दुकानों का आवंटन रद्द करने की अनुशंसा की है। शनिवार को सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की टीम ने वेंडिंग जोन का औचक निरीक्षण किया।

जांच में सब्जी विक्रेताओं के लिए आवंटित 36 दुकानों में से केवल चार पर ही संबंधित आवंटियों द्वारा दुकान संचालित की जा रही थी। शेष 32 दुकानों का आवंटन रद्द करने की अनुशंसा की गई। वहीं, फूड एवं मिसलेनियस श्रेणी की 11 दुकानों में भी अनियमितता पाई गई। इनमें कुछ दुकानें बंद थीं, जबकि कुछ को दूसरे लोगों को किराए पर दे दिया गया था।
नगर निगम के अनुसार, संबंधित दुकानदारों को पहले भी दो बार नोटिस जारी कर स्वयं दुकान संचालित करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं करने पर कुल 43 दुकानों का आवंटन रद्द करने की अनुशंसा की गई है। अब इस संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। निगम ने स्पष्ट किया है कि वेंडिंग जोन में आवंटित दुकानों का संचालन संबंधित आवंटियों को स्वयं करना अनिवार्य है।

गुमला में 26वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, विभिन्न जिलों के जनजातीय खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
निर्मल सिंह गुमला: वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की 26वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को गुमला के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में…

सहिया ऐप से आसान होगी स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग, काम के आधार पर मिलेगा भुगतान
रांची: झारखंड स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर खेलगांव में आयोजित प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड की ओर से सहिया…















