simdegas-womens-hockey-team-becomes-state

सिमडेगा की महिला हॉकी टीम बनी राज्य चैंपियन, खेलगांव में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Share
Link copied
simdegas-womens-hockey-team-becomes-state
simdegas-womens-hockey-team-becomes-state

सिमडेगा: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा की महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि पर खेलगांव में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Sthapna Diwas
Advertisement

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, मेहनत और खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। सिमडेगा की टीम की इस सफलता से जिले के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।

इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिमडेगा और झारखंड का नाम रोशन करेगी।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।