अर्जुन मुंडा मॉर्निंगवाॅक के दौरान सड़क किनारे चाय के साथ स्थानीय समस्याओं पर चर्चा किया.

अर्जुन मुंडा मॉर्निंगवाॅक के दौरान सड़क किनारे चाय के साथ स्थानीय समस्याओं पर चर्चा किया.

Share
Link copied

सिमडेगा : केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा मगलवार सुबह सिमडेगा शहरी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले। मॉर्निंग वॉक के दौरान सिमडेगा के झूलन सिंह चौक के समीप चाय की दुकान पर अपने साथियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

चाय पर लोगों के साथ चर्चा करते हुए मुंडा ने स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए गंभीरता पूर्वक सभी मुद्दों को सुना। कई प्रकार के विशेष मुद्दों को लेकर चाय की चुस्की लगाते हुए चर्चा की। साथ ही छोटे व्यापारियों की होने वाले परेशानियों को भी सुना। उन्होंने सिमडेगा की अर्थव्यवस्था के आधार पर चर्चा करते हुए उन्होंने जाना कि यहाँ की अर्थव्यवस्था कृषि और वनोपाद पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर उद्योग आदि डेवलप कर यहाँ की अर्थव्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कृषि को बढ़ावा देने और किसानों को बेहतर लाभ देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबुत करने के लिए कृषि कानुन बनाए गए हैं। किसान इस कानुन का लाभ अधिक उठाएं। इसके अलावा उन्होंने कुछ और स्थानीय मुद्दों पर विशेष चर्चा की।

चाय पर चर्चा करने से पहले ये अलबर्ट एक्का स्टेडियम के पास रानी दुर्गावती और प्रखंड कार्यालय के पास स्थापित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमाओं का अवलोकन कर कई निर्देश दिए मौके पर भाजपा जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, महामंत्री दीपक पूरी, कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow