भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया मृतक के परिजनो से मुलाकात.
पिपरवार : पिपरवार थाना क्षेत्र के बन्हे गांव मे हाथियो के हमले से मारे गये किसान चेतलाल महतो के परिजनो से भाजपा नेताओं ने मुलाकात की। सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पाण्डेय और भाजपा पिपरवार मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व मे कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया, और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पाण्डेय ने कहा कि घटना काफी दर्दनाक है, मृतक घर का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था, उसकी मौत से उसके परिजनो को गहरा क्षति हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि अपने कार्य के प्रति वन विभाग की टीम काफी लापरवाही बरत रही है, हाथी आने की सूचना देने के बावजुद विभाग द्वारा सीमांत क्षेत्र का बहाना बनाया जा रहा है, राज्य सरकार द्वारा वन विभाग के कार्य की जांच कराने की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रमोद कुमार सिंह, राम प्रसाद महतो, संजय कुमार गंझू, मणिलाल महतो, प्रदीप महतो, कृष्ण कुमार महतो,नारायण महतो, नीलू देवी, निमिया देवी, सालो देवी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पिपरवार, मो मुमताज़

















