रांची जिला तीरंदाजी एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न .

रांची जिला तीरंदाजी एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न .

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Sun, 10 Jan 2021 03:15 PM (IST)

Team Drishti.

रांची : रांची जिला तीरंदाजी संघ की वार्षिक आम बैठक आज (रविवार) नेहा महतो (अध्यक्ष रांची जिला आर्चरी संघ) के आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस बैठक में एसोसिएशन के संरक्षक सुदेश कुमार महतो ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर तीरदांजी के विकास कैसे किया जाये। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि इस खेल के ज्यादा प्रचार प्रसार के लिए तीरंदाजी के प्रशिक्षण की व्यवस्था विभिन्न स्कूलों में की जाएगी। आवश्यकतानुसार स्कूलों को तीरंदाजी के उपकरण भी मुहैया कराए जाएंगे।

बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि एसोसिएशन में नए सदस्य जोड़े जाएंगे एवं सदस्यता हेतु मापदंड निर्धारित किया जाएगा। भारतीय तीरंदाजी संघ की तर्ज पर खिलाड़ियों, कोच एवं तकनीकी पदाधिकारियों का निबंधन किया जाएगा। साथ ही स्कूलों का भी निबंधन किया जाएगा। यह तय किया गया कि तीरंदाजी के विकास हेतु एक तीरंदाजी विकास समिति का गठन किया जाएगा जो इस खेल को विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं रांची जिला अंतर्गत प्राइवेट एवं सरकारी यूनिवर्सिटी तक ले जाने की रूपरेखा तैयार करेगी। तीरंदाजी प्रतियोगिता यह तय किया गया कि राँची जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन विवेकानंद विद्यामंदिर एचईसी में आगामी 24 जनवरी को किया जाएगा। साथ ही यह तय किया गया कि राज्य स्तरीय कंपाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी सात फरवरी को सिल्ली में किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओ के दौरान कोविड गाइडलाइंस का पूर्णरूपेण पालन किया जाएगा।

बैठक में यह तय किया गया कि एसोसिएशन के निबंधन सोसाइटीज रेजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत शीघ्र ही करवा लिया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने तीरंदाजी के विकास के लिए अपने अपने विचार प्रकट किए। विशेष रूप से जेके इंटरनेशनल ग्रुप के जितेंद्र सिंह, विवेकानंद विद्यामंदिर के अभय मिश्रा, रांची विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मुकुंद मेहता, डीएवी के संजय मंडल, डा. रमाशंकर सिंह व सिल्ली के एम कुमार ने अपने अपने विचार रखें। सभा का संचालन सचिव चंचल भट्टाचार्य ने किया। अंत मे एसोसिएशन की प्रेसिडेंट श्रीमती नेहा महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया और राँची जिला तीरन्दाजी संघ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow