पलामू में साढ़े दस किलो गांजा बरामद, पारा शिक्षक सहित दो गिरफ्तार.

पलामू में साढ़े दस किलो गांजा बरामद, पारा शिक्षक सहित दो गिरफ्तार.

Share
Link copied

डालटनगंज : पलामू पुलिस ने नशे के सौदागरों की विरुद्ध अभियान चलाकर ज़िले के पाटन और टाउन थाना क्षेत्रों में छापामारी कर दस किलो तीन सौ पचास ग्राम (10.350 kg) गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजे के अवैध कारोबार में शामिल एक पारा टीचर सहित दो को गिरफ्तार किया है जबकि एक अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने डालटनगंज एसडीपीओ के विजय शंकर के नेतृत्व में अवैध गांजा की चार किलो और छह सौ पचास ग्राम (4.650 kg) की पहली खेप पाटन थाना क्षेत्र के सिक्कीकला से बरामद की। इस सम्बन्ध में अकबर अंसारी को गिरफ्तार भी किया गया है। 

पुलिस ने रविवार को ही टाउन थाना क्षेत्र के रेड़मा से पांच किलो और सात सौ ग्राम (5.700 kg) गांजा बरामद किया। पुलिस ने मामले में दो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने एक पारा टीचर प्रकाश कुमार पासवान की गिरफ्तार किया है जबकि कांड का एक अन्य नामजद अभियुक्त सिकंदर महथा फरार है।

एसडीपीओ के विजय शंकर ने बताया कि दो अलग अलग छापामारी में कुल साढ़े दस किलो (10.350 kg) गांजा बरामद किया गया है। इस सम्बन्ध में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है जबकि एक पारा टीचर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 

पलामू, अरुनिष सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow