कोविड नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए गणतंत्र दिवस का होगा आयोजन : उपायुक्त.

कोविड नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए गणतंत्र दिवस का होगा आयोजन : उपायुक्त.

G
DrishtiNow को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Team Drishti.

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन व कोविड नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया है। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि सीमित संख्या में अतिथियों के साथ गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम के.के.एन. स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए स्कूली बच्चों द्वारा सुबह में निकाले जानी वाली प्रभात फेरी का आयोजन नही किया जाएगा। साथ हीं गणतंत्र दिवस के दिन मुख्य कार्यक्रम झंडोतोलन एवं पैरेड के दौरान भी सामाजिक दूरी का खासा ख्याल रखा जाएगा।

इसके अलावे बैठक के दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि कोरोना जैसी महामारी के इस काल मे लोगो को कोरोना के संक्रमण से बचाने एवं उन्हें जागरूक करने हेतु बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टर, समाजसेवियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों एवं जिला व समाज के प्रति बेहतर योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ दिए गए सभी कार्यों को ससमय पुर्ण करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया।

बैठक में उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक श्री अश्विनी कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल, उप विकास आयुक्त श्री संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता श्री चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर श्री दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपर श्री योगेंद्र प्रसाद, प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ0 एस के मेहरोत्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री फिलब्यूस बारला, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, देवघर श्री विशालदीप खलखो, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती माधुरी कुमारी, नजारत उपसमाहर्ता श्री परमेश्वर मुण्डा, कार्यपालक दंडाधिकारी सुश्री मीनाक्षी भगत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघर श्री विकास चन्द्र श्रीवास्तव, एलडीएम, देवघर श्री आरएन सहाय, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now