मुख्यमंत्री हेमन्त सोरन ने स्वामी विवेकानंद जी की 158वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरन ने स्वामी विवेकानंद जी की 158वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की.

Share
Link copied

Team Drishti.

राँची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज स्वामी विवेकानंद जी की 158वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की तथा नमन किया।.मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं को अपने विचारों और आदर्शों से गति और दिशा देने वाले स्वामी विवेकानंद जी को मैं शत-शत नमन करता हूँ। देश और झारखण्ड के मजबूत स्तंभ हैं युवा। सभी युवाओं को समान अवसर मिले इसके लिए सरकार अड़चनों को दूर कर आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी के विचार एवं आदर्श युवाओं में शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। स्वामी जी के विचार निराशा में भी आशा की उम्मीद जगाते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में युवाओं से स्वामी जी की संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण को जीवन में आत्मसात करने की अपील की है। इस अवसर पर विधायक श्री भूषण बाड़ा एवं विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow