फेसबुक पर लाइव राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया.

फेसबुक पर लाइव राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया.

Share
Link copied

खलारी : बुकबुका उत्क्रमित मध्य विद्यालय महावीर मे मंगलवार को लॉकडाउन जीनियस, गेम के तहत फेसबुक पर लाइव राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान गा कर किया गया। राष्ट्र-गान के बाद स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। प्रधानाचार्य द्वारा स्वामी विवेकानन्द की जीवनी पर प्रकाश डालकर इनके अनमोल वचनों को भी बताया गया। युवा पीढ़ी को इनके वचारो को अपने जीवन में उतारने के लिए उतप्रेरित करने का काम किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप मे उज्जवल भारती संस्था के अध्यक्ष गोविंद्र कुमार साहू ने कहा कि विवेकानंद एक राष्ट्र निर्माता, संगठन निर्माता और व्यक्तित्व निर्माता के साथ राष्ट्रीय जागरण के मुख्य प्रेरणाश्रोत रहे। उपस्थित छात्र – छात्राओं ने उनके आदर्शो को जीवन में उतारने का संकल्प लिया कार्यक्रम में कृतिका कुमारी, मयंक कुमार साहू, विद्यालय के छात्र – छात्रा निकिता कुमारी और पल्लवी कुमारी के साथ अन्य कईं उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow