उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक संपन्न हुई.

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक संपन्न हुई.

Share
Link copied

लातेहार : उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की बैठक संपन्न ह। बैठक में उपायुक्त श्री इमरान ने खनन क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यो की जानकारी ली एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खनन कार्य से प्रभावित गांवों में प्राथमिकता के साथ विकास योजनाऐं संचालित करें। उन्होंने कहा कि नियम के तहत योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारने का कार्य करें। बैठक में उपायुक्त श्री इमरान के द्वारा बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी को खनन क्षेत्रों से प्रभावित गांव के सरकारी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र को चिन्हित कर चिल्ड्रेन पार्क निर्माण करवाने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त ने सभी सरकारी भवनों में बिजली,पानी,शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा एम्बुलेंस संचालन को लेकर भी निर्देशित किया गया। बैठक में खनन से प्रभावित गांव में शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क समेत अन्य मूलभूत सुविधा विकसित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा,जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार,परियोजना पदाधिकारी ज्योति माला,सभी बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार समेत संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

लातेहार, मो०अरबाज

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow