झामुमो महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में गरीब असहायों के बीच बांटा गया कंबल.

झामुमो महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में गरीब असहायों के बीच बांटा गया कंबल.

गिरीडीह : पीरटांड़ प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुड्को पंचायत में रविवार को झामुमो महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष उषा ठाकुर के द्वारा जरुरतमंदो महिला पुरुषो  के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों जरूरत मंद ग्रामीणों के बीच कम्बल का वितरण किया। श्रीमती  ठाकुर ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू लगातार समस्त जनता के साथ साथ खाश कर  महिलाओं के विकास व उत्थान को लेकर तत्पर हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झामुमो महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में गरीब असहायों के बीच बांटा गया कंबल.

उन्होंने कहा कि कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण से बुजुर्ग महिलाओं व पुरुष को राहत मिलेगा। कहा कि झारखंड सरकार इसके लिए समय पर कम्बल वितरण के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।बताया गया कि कम्बल वितरण कार्यक्रम में अम्बा डीह, बड़की टांड, कुलखी, जबरदहा, बदरो, दुमरियाया टांड आदि जगहों से कम्बल लेने के लोग उपस्थित हुए जिन्हे बारी बारी से कंबल प्रदान किया गया। इस दौरान राजू ठाकुर, सचिन कुमार, मकर सिंह, तुलसी ठाकुर, गुड़िया देवी सहित दर्जनों ग्रामीण महिला पुरुष गण उपस्थित थे। 

गिरिडीह, दिनेश

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now