छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप.

छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप.

गिरिडीह : गिरिडीह जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कलयुगी शिक्षक ने अपनी हदों को पार करते हुए गुरु शिष्य की रिश्ता को फिर कलंकित किया है। निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगरी में 6 वर्षीया एक मासूम के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप.

पुलिस ने पीड़िता के पिता के आवेदन पर शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म का आरोप एक निजी ट्यूटर पर लगा है।आवेदन में पीड़िता के पिता ने लिखा है कि उसकी 6 वर्षीया मासूम पुत्री 16 जनवरी को गांव के ही सोमर साव के पुत्र दौलत साव के घर में ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी कि इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया। लिखा है कि विरोध करने पर आरोपी ने डंडा से पीटने की बात कह बच्ची को चुप करा दिया। वहीं उन्होंने लिखा है कि बच्ची जब पढ़कर घर आई तो सारी बातें बताई। घटना की जानकारी होनें के बाद इब जब हमलोंग आरोपी के घर शिकायत करने गया तो आरोपीमेरे हाथापाई करने लगा और उसके पिता बर्बाद करने की धमकी देने लगा।

घटना की जानकारी मिलने के पश्चात डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा विधि सम्मत कार्रवाई हेतु जेल भेज दिया है, वहीं पीड़िता के पिता के द्वारा दिए गए आवेदन अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है।

गिरिडीह, दिनेश

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now