पारा शिक्षक स्थायीकरण की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन के मूड में.

पारा शिक्षक स्थायीकरण की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन के मूड में.

Share
Link copied

दुमका : पारा शिक्षक स्थायीकरण की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन के मूड में दिख रहे हैं. झारखंड प्रदेश एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले राज्य के पारा शिक्षकों ने आंदोलन फिर से छेड़ दिया हैं। पारा शिक्षक स्थायीकरण की मांग को लेकर अब सत्ताधारी दल के विधायकों के आवास में प्रदर्शन कर रहे हैं। दुमका में खिजुरिया स्थित मुख्यमंत्री के आवास के बाहर सैकड़ो पारा शिक्षकों ने धरना दिया। धरना दे रहे पारा शिक्षकों ने सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी की।

पारा शिक्षक स्थायीकरण की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन के मूड में.

पारा शिक्षकों के नेताओं ने अपनी मांगों को दोहराया और अबिलम्ब मांगो को पूरा करने की बात कही। आवास में मौजूद दुमका के विधायक बसंत सोरेन और जामा की विधायका सीता सोरेन धरना दे रहे पारा शिक्षकों से मुलाकात की और उनके मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया। बसंत सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन काफी संजीदगी से काम कर रहे है। पारा शिक्षकों की समस्याओं की जानकारी उन्हें है और जल्द ही मुख्यमंत्री इसके हल के लिए पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि वे भी उनकी मांगों से उनको अवगत कराकर निदान कराएंगे।

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 के दाैरान हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री बनने पर पारा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के एक साल बाद भी पारा शिक्षकों की समस्याएं जस की तह है। इसको लेकर पारा शिक्षकों ने एक बार फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। विधायका सीता सोरेन ने भी पारा शिक्षकों के लंबित मानदेय और स्थायी करण की मांगों को सरकार के समक्ष रखने का वादा किया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow