A blood donation camp will be held at the Ranchi Collectorate on August 4th on the occasion of Shibu Soren's first death anniversary.

शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर रांची समाहरणालय में 4 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

A blood donation camp will be held at the Ranchi Collectorate on August 4th on the occasion of Shibu Soren's first death anniversary.
A blood donation camp will be held at the Ranchi Collectorate on August 4th on the occasion of Shibu Soren’s first death anniversary.

रांची: स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगस्त (मंगलवार) को रांची समाहरणालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर पूर्वाह्न 11:00 बजे से समाहरणालय के ब्लॉक-ए, प्रथम तल, कक्ष संख्या-108 में आयोजित होगा।

Deoghar
Advertisement

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय के सभी विभागों के कार्यालय प्रधानों, पदाधिकारियों और कर्मियों से स्वयं रक्तदान करने तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान के समान है और मानव सेवा के माध्यम से ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

RKDF
advertisement

उपायुक्त ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन गरीब, वंचित और आदिवासी समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, त्याग और जनसेवा की भावना आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान जैसे मानवीय कार्य के माध्यम से उनकी स्मृति को नमन करना सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। जिला प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों से स्वेच्छा से रक्तदान शिविर में भाग लेकर मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील की है।

Kashmir vastaralay
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।