सिमडेगा बालिका आवासीय विद्यालय में गार्ड को जहरीले नाग सांप ने किया डस, इलाज जारी; परिसर में सांपों का बढ़ता खतरा

सिमडेगा बालिका आवासीय विद्यालय में गार्ड को जहरीले नाग सांप ने किया डस, इलाज जारी; परिसर में सांपों का बढ़ता खतरा

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा जिले के पाकरटांड स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में एक चिंताजनक घटना सामने आई है। विद्यालय में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात कर्मचारी असुन्ता टेटे (निवासी: कोबांग मोसो टोली) को आज सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी के दौरान जहरीले नाग सांप ने काट लिया।

घटना विद्यालय परिसर में हुई, जहां गार्ड अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। सांप के डसने के तुरंत बाद विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई और उन्हें तुरंत सिमडेगा सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है और इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विद्यालय जंगल और घनी झाड़ियों के बीच स्थित होने के कारण सांपों का आना-जाना आम बात है। हालांकि, नाग सांप जैसे घातक जहरीले सांप का परिसर में प्रवेश गंभीर चिंता का विषय है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सांपों की मौजूदगी बढ़ रही है, जिससे छात्राओं और कर्मचारियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।

ऐसे में विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों की मांग है कि विद्यालय प्रशासन को नियमित रूप से परिसर में थायीमाईट, गोमैक्सीन तथा अन्य प्रभावी रासायनिक पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही सांपों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान, विशेष सफाई और सर्प विशेषज्ञों की मदद से निरंतर निगरानी की जरूरत है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now