20250713 191602

पलामू में अवैध विदेशी शराब के बड़े भंडार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तमदागा गांव में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के भंडारण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने 12 जुलाई 2025 को तमदागा गांव में संजय सिंह के नए पक्के मकान पर छापा मारा। इस दौरान एक अभियुक्त, योगेन्द्र सिंह, को भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने मकान की तलाशी में भारी मात्रा में ROYAL CARRIAGE ब्रांड की अवैध विदेशी शराब बरामद की, जिसके लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने 215 कार्टन (180ML की 48 बोतल प्रति कार्टन), 300 कार्टन (350ML की 24 बोतल प्रति कार्टन) और 20 कार्टन (750ML की 12 बोतल प्रति कार्टन) शराब जब्त किए हैं।

पूछताछ में योगेन्द्र सिंह ने स्वीकार किया कि वह संजय सिंह, सोनू सिंह (बिहार निवासी) और अन्य के साथ मिलकर अवैध शराब कारोबार में शामिल था। वह शराब की लोडिंग, अनलोडिंग और रेकी का काम करता था, जिसके बदले उसे पैसे मिलते थे।

नावाबाजार थाना में कांड संख्या 49/25, दिनांक 13.07.2025, धारा 274/275/292/3(5) BNS और 47(a) झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभियुक्त योगेन्द्र सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पलामू पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Share via
Share via