टाटानगर स्टेशन परिसर में रनिंग रूम के सामने लोको पायलट की गोली मारकर हत्या

जमशेदपुर : झारखंड के टाटानगर स्टेशन परिसर में रविवार देर रात एक लोको पायलट की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना इतनी संवेदनशील जगह पर हुई कि पूरे स्टेशन इलाके में तनाव फैल गया। मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी ज्ञानेंदु कुमार गौतम (जीके गौतम) के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना देर को अंजाम दी गयी
रविवार देर रात करीब 12:30 बजे ज्ञानेंदु कुमार गौतम मालगाड़ी लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद लगभग 12:40 बजे वे शौच करने के लिए संयुक्त चालक और परिचालक लॉबी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रनिंग रूम के गेट पर पीछे से बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही सिटी एसपी ललित मीना और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। अपराधी अभी फरार हैं।
आदित्यपुर के रहने वाले थे गौतम , जमीन का भी करते थे कारोबार
ज्ञानेंदु कुमार गौतम आदित्यपुर के रहने वाले थे। वे रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे। साथ ही उनके द्वारा रेलवे में ठेकेदारी और जमीन की खरीद-बिक्री का काम भी किया जाता था। पुलिस इन पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। फिलहाल कोई संदिग्ध गिरफ्तार नहीं हुआ है।
















