20260427 063609

रांची सहित पूरे झारखंड में आज का मौसम: गर्मी के साथ आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कुछ जिलों में ओलावृष्टि संभव

रांची और पूरे झारखंड में आज मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला है। अधिकतम तापमान 38-40°C के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24-25°C के करीब रहेगा। दिन में तेज धूप के साथ गर्मी महसूस होगी, लेकिन दोपहर बाद कुछ इलाकों में बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और वज्रपात की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रांची की बात करें तो रांची में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम 38-39°C और न्यूनतम तापमान 25°C रह सकता है। गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) चलने की संभावना जताई जा रही है।

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो IMD के अनुसार कई जगहों पर थंडरस्टॉर्म, लाइटनिंग और गस्टि विंड (50-60 किमी/घंटा तक) की संभावना। कुछ उत्तरी और पूर्वी जिलों (जैसे देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज आदि) में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने थंडरस्क्वॉल (तेज आंधी) और हेलस्टॉर्म का खतरा जताया है। खासकर 26-29 अप्रैल के दौरान। किसानों, यात्रियों और खुले में काम करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की गिरावट और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Share via
Share via