बालूमाथ के मासियातू ग्राम में घर में घुसकर एक व्यक्ति को गोली मारी.

बालूमाथ के मासियातू ग्राम में घर में घुसकर एक व्यक्ति को गोली मारी.

Share
Link copied

लातेहार : बालूमाथ थाना अंतर्गत मासियातू ग्राम में घर में घुसकर अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दिया है। गोली लगने से मोहम्मद हबीब (40वर्ष) नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोली सीने में लगी है। घायल को तुरंत बालूमाथ अस्पताल लाया गया। घायल की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने रिम्स, रांची रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति बालूमाथ के चांदनी मुहल्ला निवासी कोयला कारोबारी मोहम्मद शमीम का भाई है।

परिजनों ने बताया कि छह की संख्या में दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अपराधियों ने गोली मारी है। गोली की आवाज सुनकर मासियातु के ग्रामीणों ने दौड़कर अपराधियों को पकड़ना चाहा। अपराधी तो पकड़ में नहीं आए, मगर ग्रामीणों ने अपराधियों की एक मोटरसाइकिल को पकड़ लिया है। इस घटना की घटना की जानकारी बालूमाथ थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

लातेहार, मो०अरबाज

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow