चतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक को घुस लेते हुआ गिरफ्तार

चतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक को घुस लेते हुआ गिरफ्तार

Share
Link copied

चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवादा और धनखेरी पंचायत के रोजगार सेवक उमेश कुमार को 5,000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विनोद सिंह का मेढ़बन्दी का कार्य मनरेगा योजना से पास हुआ और मेढ़बन्दी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जब ये डिमान्ड लगाने रोजगार सेवक उमेश कुमार के पास गये तो उनके द्वारा बोला गया कि आपके और आपके परिवार के सदस्यों द्वारा किये गये सभी मेढ़बन्दी योजना का डिमान्ड लगा देंगे लेकिन उसके लिये आपका 26 हजार रुपए देना होगा।

विनोद सिंह घुस नहीं देना चाहते थे, उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी से की जिसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर रोजगार सेवक उमेश कुमार को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल एसीबी आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow