पटना में चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर ED की रेड, करोड़ों की नकदी बरामद

पटना में चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर ED की रेड, करोड़ों की नकदी बरामद

Share
Link copied

बिहार में टेंडर घोटाले को लेकर ईडी ने पटना में 8 बड़े अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास के घर से करोड़ों की नकदी मिलने की खबर है। जप्त किए गए नोटों की गिनती का काम अभी भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला IAS संजीव हंस से जुड़ा है।

ईडी ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े कई ऐसे सरकारी अधिकारियों, इंजिनियर, कारोबारी के यहां सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को अंजाम दिया, जो पिछले कुछ सालों के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को अंजाम देने में जुटे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पटना के बेहद चर्चित हाई प्रोफाइल कारोबारी रिशु श्री से जुड़े लोगों और उससे जुड़े लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम कई गाड़ियों के साथ दस्तक दी और तारिणी दास से घंटों तक पूछताछ की। उनके अलावा, कुछ अन्य अधिकारियों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी को संदेह है कि यह भ्रष्टाचार का बड़ा नेटवर्क है, जिसमें कई अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow