दिल्ली में सत्ता बदलने पर दिल्ली के जेनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने दिल्ली सचिवालय से कोई भी फाइल बाहर नही जाने का आदेश दिया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दिल्ली में बीजेपी के जीत के बाद सरकार बदल जाने वाली है या कहे तो सरकार बदलनी तय है ऐसे में दिल्ली के जेनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने एक आदेश जारी किया है कि दिल्ली सचिवालय से कोई भी फाइल डॉक्यूमेंट हार्ड डिस्क या कोई दस्तावेज बाहर ना निकल जाए साथ ही साथ इस आदेश के बाद सचिवालय को पूरी तरह सील कर दिया है जाहिर है कि भाजपा के जीत के बाद अब दिल्ली में आपकी सरकार की जगह बीजेपी की सरकार आनी तय है
जारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक बीजेपी 48 सीटों पर आगे है जबकि आप 22 सीटों पर ऐसे में शाम तक यह हो जाएगा की सरकार बनाने के आंकड़े में बीजेपी को कितनी सीटे मिलने वाली है और आप पार्टी को कितनी सीटे। लेकिन इतना अनुमानों से तय है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी तय है बीजेपी में जश्न का माहौल है और बीजेपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे है और मिठाइयां भी बांट रहे हैं
इधर रांची में बीजेपी के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि
यह आम आदमी पार्टी नहीं यह आपदा पार्टी है.अरविंद केजरीवाल को चुनाव हारे हैं पूरी पार्टी के नईया डूबा दिया. आज लोकतंत्र की जीत हुई है.आम लोगों को भ्रमित करके सत्ता पर काबिज हुए थे आम आदमी पार्टी केजरीवाल मोदी जी के काम की गारंटी की जीत हुई है.बैसाखी पर चलने वाला दल का नाम कांग्रेस है
भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना विकास के कार्यों को अवरोध करना वहां की जनता के मन मन में बदलाव का भावना पैदा हुआ और आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया.पूर्वांचल के वोटो ने सत प्रतिशत बीजेपी को वोट दिया और इसका खासा असर हमें देखने को दिल्ली चुनाव में मिला. दिल्ली तो जीते ही बिहार भी NDA की सरकार बनने वाली है


















