20250709 135947

राजस्थान के चूरू में वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश, भानुदा गांव में मचा हड़कंप

राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जब भारतीय वायुसेना का एक फाइटर जेट भानुदा गांव के पास क्रैश हो गया। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, फाइटर जेट खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसके बाद वहां आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया। प्रत्यक्षदर्शी प्रेम सिंह ने बताया कि विमान ने अपना नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मलबे के पास से एक शव बरामद किया गया है, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह शव पायलट का बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही राजलदेसर पुलिस थाने से पुलिस जाप्ता और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर रवाना हो गईं। चूरू के कलेक्टर अभिषेक सुराना और स्थानीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि क्रैश के तुरंत बाद खेतों में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने भी प्रयास किए।

पुलिस और वायुसेना की टीमें हादसे के कारणों की जांच में जुट गई हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या किसी अन्य वजह से। भारतीय वायुसेना की ओर से भी इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

इस हादसे ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है और बचाव कार्य जारी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।

Share via
Share via