20250518 194218

झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव

झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के चुनाव में कांग्रेस नेता और पूर्व जेएससीए उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की है। रविवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में हुए चुनाव में शाहदेव की अगुवाई वाली ‘द टीम’ ने सभी सीटों पर क्लीन स्वीप किया। उनके प्रतिद्वंद्वी एसके बेहरा को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद अजय नाथ शाहदेव ने विजय चिह्न दिखाते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “यह जीत झारखंड क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत है। हमारा लक्ष्य है कि झारखंड के क्रिकेट को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ ने चुनाव से पहले अपने मेनिफेस्टो में कई महत्वपूर्ण वादे किए थे। इनमें जेएससीए को शीर्ष 4 क्रिकेट एसोसिएशन में शामिल करना, एक प्रभावी क्रिकेट अकादमी की स्थापना, हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम शुरू करना और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से मेंटरशिप शामिल हैं। इसके अलावा, झारखंड प्रीमियर लीग को पुनर्जनन, महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए समर्पित प्रशिक्षण सुविधाएं और नियमित टूर्नामेंट आयोजित करने का भी वादा किया गया है।

टीम के अन्य प्रमुख सदस्यों में उपाध्यक्ष संजय पांडे, सचिव सौरभ तिवारी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर), संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर), और कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष शामिल हैं। सभी ने पारदर्शी और समावेशी क्रिकेट प्रशासन का वादा किया है।

शाहदेव ने अपने अभियान के दौरान पारदर्शिता को अपनी प्राथमिकता बताया था। उन्होंने कहा कि जेएससीए के कामकाज में पारदर्शिता लाना और मीडिया के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही, उपाध्यक्ष संजय पांडे ने झारखंड के हर गांव और कस्बे से क्रिकेट प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली ट्रेनिंग और अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई।

चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जेएससीए स्टेडियम के बाहर जश्न मनाया। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने शाहदेव को बधाई देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में झारखंड क्रिकेट नई ऊंचाइयों को छुएगा। सोशल मीडिया पर भी शाहदेव और उनकी टीम को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में जेएससीए का लक्ष्य बीसीसीआई में अपनी प्रमुख स्थिति को पुनर्स्थापित करना और झारखंड को पूर्वी भारत का क्रिकेट हब बनाना है। उनकी टीम ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और बीसीसीआई व मीडिया पार्टनर्स के साथ सहयोग बढ़ाने की योजना बनाई है। झारखंड क्रिकेट के प्रशंसकों को उम्मीद है कि शाहदेव का नेतृत्व राज्य में क्रिकेट को नई दिशा देगा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे और खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगे।

Share via
Share via