भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए आजसू नें झोंकी ताकत.

Vikash Kumar, Bokaro.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो : झारखंड के बेरमो विधान सभा के लिए होनेवाले उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो को समर्थन देकर जीत सुनिश्चित करने के लिए आजसू ने अपनी शक्ति झोंक दी है. आज आजसू ने कार्यकर्ताओं का मन मिजाज टटोला और सभी को भाजपा की जीत निश्चित करने का टास्क दे दिया गया.

भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए आजसू नें झोंकी ताकत.

आजसू के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने इस चुनाव को बेहद अहम बताया और संकेत दिया कि चुनाव का नतीजा झारखंड की राजनीति को नयी दिशा देगा. सुदेश महतो ने मौजूदा सरकार पर भी हमला बोला, उनकी मानें तो अब झारखंड की राजनीति नयी दिशा पकड़ेगी और एनडीए गठबंधन से ही झारखंड का भला हो सकता है. आजसू ने गठबंधन के साथ चुनाव में जाने के अपने फैसले से आहत कार्यकर्ताओं को टटोल कर उन्हें पूरी शक्ति से भाजपा को जिताने के काम में लग जाने का आह्वान किया गया.

भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए आजसू नें झोंकी ताकत.

आजसू के कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होकर भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर महतो ने अपने कार्यकाल के विकास को.गिनवाया. पिछले चुनाव में आजसू प्रत्याशी रहे काशी नाथ सिंह ने उन परिस्थितियों को जाहिर किया, जिसमें उन्हें भाजपा का समर्थन करने को विवश होना पड़ा. रूठों को मनाने के अभियान में सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, विधायक डा लंबोदर महतो, आजसू नेता काशी नाथ सिंह पूर्व विधायक उमाकांत रजक, देवशरण भगत भी शामिल हुए.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now