अमिताभ चौधरी को झारखंड लोक सेवा आयोग का चेयरमैन बनाया गया.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने अपने पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को झारखंड सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर झारखंड लोक सेवा आयोग का चेयरमैन बनाया गया है.

अमियाभ चौधरी को झारखंड लोक सेवा आयोग का चेयरमैन बनते ही जेएससीए नें अपने पूर्व अध्यक्ष तथा आजीवन सदस्य व बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को झारखंड लोक सेवा आयोग का चेयरमैन बनाये जाने पर उनको बधाई और शुभकामना दी है. जेएससीए ने कहा है कि जिस प्रकार एक आईपीएस अधिकारी तथा उसके साथ ही क्रिकेट प्रशासक की भूमिका में उन्होंने आदर्श और मानक स्थापित किये, उसी तरह श्री चौधरी जेपीएससी का नेतृत्व करते हुए इसे एक नई ऊंचाई तक ले जाएंगे.

श्री अमिताभ को जेएससीए के अध्यक्ष डा नफीस अख्तर खान, उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, सचिव संजय सहाय, राजीव बधान (संयुक्त सचिव, राजेश कुमार वर्मा (पूर्व सचिव), देवाशीष चक्रवर्ती (पूर्व सचिव), जय कुमार सिन्हा, किशोर चंद्र, सुरेश कुमार,एस बी सिंह,पंकज सहाय,सुरेन्द्र कुमार, सुनील सिंह, प्रिया ओझा, अमरेंद्र कुमार सिंह- (आजीवन सदस्य) एवं सीईओ ए के सिंह ने बधाई दी है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow