BlurPhoto1622436626717

शुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मुठभेड़ में एक भाकपा माओवादी मारा गया.

गुमला : गुमला में पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई है, इस मुठभेड़ में एक भाकपा माओवादी मारा गया है। मुठभेड़ की घटना गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मरवा जंगल में हुई है। जहां पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे नक्सलियों की धरपकड़ के लिए पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना की पुष्टि करते हुए गुमला एसपी हरदीप पी जनार्दन ने कहा कि एक माओवादी मारा गया है सर्च अभियान जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरतलब है कि नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस का लगातार अभियान चल रही है। जानकारी के अनुसार गुमला एसपी को मिली गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली किसी घटना को अंजाम देनें के लिए इकठ्ठे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद शुरक्षा बलों नें नक्सलियों को घेरा इसके बाद नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। फिलहाल जानकारी के अनुसार अभी मुठभेड़ जारी है।

Share via
Share via