An Institute of Driving, Training and Research will be set up in Jamshedpur; an MoU between the Transport Department and Tata Motors will be signed tomorrow.

जमशेदपुर में स्थापित होगा इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च, परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स के बीच कल होगा MoU

An Institute of Driving, Training and Research will be set up in Jamshedpur; an MoU between the Transport Department and Tata Motors will be signed tomorrow.
An Institute of Driving, Training and Research will be set up in Jamshedpur; an MoU between the Transport Department and Tata Motors will be signed tomorrow.

रांची : झारखंड में सड़क सुरक्षा और कुशल ड्राइवरों के प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत परिवहन विभाग एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR), जमशेदपुर की स्थापना के लिए मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह हस्ताक्षर समारोह अपराह्न 1:00 बजे से प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा, रांची में आयोजित होगा। इस अवसर पर परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

RKDF
Adv

प्रस्तावित इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) के माध्यम से राज्य में आधुनिक ड्राइविंग प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और पेशेवर ड्राइवरों के कौशल विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही जमशेदपुर में स्थापित होने वाला यह संस्थान युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

राज्य सरकार का मानना है कि इस पहल से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, परिवहन क्षेत्र में दक्ष मानव संसाधन तैयार करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now