झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का दिया आवेदन.

Share
Link copied

Dumka, Shaurabh Sinha.

दुमका : राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाएँ, भाजपा कार्यकर्ताओं की राजनैतिक हत्या, हिंसा उकसाने व भाजपा कार्यकर्ताओं को लुप्त कर देने के विरुद्ध प्रमण्डलीय प्रभारी, भाजपा (संताल परगना) विमल मरांडी ने दिन रविवार (01.11.2020) को नगर थाना, दुमका में भादवि की धारा 124 (ए) 365, 109, 295 (ए) 153 (बी) 146, 147, 148, 149, 504, 506, 509, 511 व 120 (बी) के तहत केन्द्रीय महासचिव (झामुमो) सुप्रियो भट्टाचार्य, पूर्व सांसद गोड्डा लोस क्षेत्र फुरकान अंसारी, केन्द्रीय महासचिव झामुमो विनोद पांडेय व जिलाध्यक्ष कॉग्रेस पार्टी दुमका श्यामल किशोर सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है।

आवेदन में कहा गया कि झारखण्ड में आपराधिक घटनाएँ आए दिन बढ़ती ही जा रही है। चाहे दुष्कर्म का मामला हो या फिर राजनैतिक हत्याओं का। भाजपा के कार्यकर्ताओं की राजनैतिक हत्याएँ हो रही हैं। इन आपराधिक घटनाओं को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेने के द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। 27 अक्टूबर 20 को मुख्यमंत्री ने हिंसा को उकसाने के उद्देश्य से यह बयान दिया था कि भाजपा कार्यकर्ताओं को वे लाठी-डंडे के बल पर झारखण्ड से खदेड़ेंगे। उनका यह बयान मुख्यमंत्री के संवैधानिक व अहिंसा शपथ का उल्लंघन व अलोकतांत्रिक है। मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए हिंसात्मक बयान के चलते ही दुमका में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध हिंसा हुई और वे घायल हुए जो अभी भी इलाजरत हैं।

31 अक्टूबर को केन्द्रीय महासचिव झामुमो सुप्रियो भट्टाचार्य के द्वारा हिंसा उकसाने और भाजपा कार्यकर्ताओं के नरसंहार की बात कही गई। झारखण्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं को लुप्त कर देंगे जैसे वक्तव्य दिये गए। डर और हिंसा के बल पर भाजपा के 22 विधायकों की खरीद फरोख्त कर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने की बात करते है, जो गैर काूननी व असंवैधानिक है। इसके पूर्व भी झामुमो नेताओं के द्वारा भारत सरकार के खिलाफ हुक्का पानी बंद करने की राजनीतिक साजिश रची गई थी। सुप्रियो भट्टाचार्य के द्वारा पूर्व में भी ऐसी बातें कही गई हैं जो लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या व संविधान का उल्लंघन है। इस हिंसात्मक अपराध व आपराधिक षडयन्त्र में पूर्व सांसद (गोड्डा लोकसभा क्षेत्र) फुरकान अंसारी, केन्द्रीय महासचिव झामुमो विनोद पाण्डेय, जिलाध्यक्ष जिला काॅग्रेस कमिटी, दुमका श्यामल किशोर सिंह व अन्य लोग शामिल है। उपरोक्त बयान सुप्रियो भट्टाचार्य के द्वारा उपरोक्त की मौजूदगी में दिया गया जिसमें सबों की सहमति है।

मालूम हो कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा के सांसद दीपक प्रकाश ने होटल सुविधा में तीन महीने के भीतर सूबे की वर्तमान यूपीए सरकार के गिरने तथा एनडीए की सरकार के बनने का बयान जारी कर एक हलचल पैदा कर दी थी। हाॅर्स ट्रेडिग तथा सूबे की सरकार को गिराने के आरोप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने इसे राष्ट्रद्रोह मानते हुए उनके विरुद्ध टाउन थाना, दुमका में एक मुकदमा दायर कर दिया था परिणामस्वरुप जवाब के तौर पर भाजपा ने दिन रविवार को नगर थाना, दुमका में अपना आवेदन देकर यथोचित कार्रवाई का अनुरोध किया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow