पंचायत स्वयं सेवकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बुंडू को नियमितीकरण के लिए सौंपा मांग पत्र.

Share
Link copied

बुंडू, अमित दत्ता.

रांची/बुंडू : लंबे समय से अपने नियमितीकरण की मांग तथा प्रोत्साहन राशि को हटाकर उचित मानदेय देने को लेकर पंचायत स्वयं सेवकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें झारखंड की ओर से मांगे गए अनुबंध कर्मियों की सूची में इन सभी लोगों की भी सूची बनाकर जिला को भेजने को लेकर मांग किया गया।

हुमटा पंचायत के स्वयं सेवक मनोरंजन महतो ने बताया कि सरकार के द्वारा बनाई गई सभी योजनाओं में पंचायत स्वयं सेवक अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। लेकिन सरकार के द्वारा अभी तक उचित मानदेय नहीं मिल पाया है। सरकार हम सभी पंचायत स्वयं सेवकों की दर्द को समझे ताकि हम सभी को भुखमरी को शिकार ना होना पड़े। इस मौके पर संतोष महतो, प्रदेश महतो, विजय उरांव,जूही कुमारी, संजू कुमारी, ज्योति मेहता, ज्योति बांस महली, प्रकाश महतो, अमित कुमार, सुमित मेहता,बिनोद सिंह,तुलसी मुंडा, सुरेंद्र मुंडा, रामधन उरांव के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow