20210317 201527

ASI घूस लेते गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई में दो और घूसखोर पकड़े गए.

पलामू : प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने घूस लेने के आरोप में मेदिनीनगर टाउन थाने में तैनात एएसआई इंद्र पासवान को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम इंद्र पासवान से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही ACB की टीम पिछले 16 घंटे के भीतर जिले से दो और घूसखोरों को गिरफ्तार किया है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेदिनीनगर रेडमा के रहने वाले कंचन कुमार गुप्ता पर जमीन विवाद को लेकर टाउन थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. इस केस में जमानतीय धारा लगाया गया था. मामले में जांच की जिम्मेदारी एएसआई इंद्र पासवान मिली, तो एएसआई जमानत देने के नाम पर छह हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. इसकी शिकायत कंचन कुमार गुप्ता ने एसीबी से की और एसीबी ने रंगेहाथ एएसआई को घूस लेते गिरफ्तार किया.

एसीबी पलामू के थाना प्रभारी करुणानंद राम ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम का गठन किया गया. यह टीम टाउन थाने में ट्रैप कर इंद्र पासवान को गिरफ्तार किया है. इंद्र पासवान को निगरानी कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बता दें कि एसीबी की टीम ने 2021 में अब तक पांच लोक सेवकों को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार कर चुका है.

पलामू, अरुनिष सिंह

Share via
Share via