BABULAL MARANDI

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं धनवार से प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने किया मतदान।

Share
Link copied

दूसरे चरण के मतदान को लेकर धनवार विधान सभा क्षेत्र के कोदई बांक मध्य विधालय में बूथ नंबर 114 में धनवार प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने अपने आवास से अनुज नुनुलाल मरांडी,पुत्र सनातन मरांडी के साथ मतदान किए।बूथ पर श्री मरांडी ने मतदान करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा की झारखंड में भाजपा की सरकार आना तय है।हेमंत सोरेन से परेशान होकर अब मतदाता बदलाव की ओर मतदान कर रही है।श्री मरांडी मतदान करने के पूर्व भोले नाथ की पूजा अर्चना और अपने माता से आशीर्वाद लिया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow