BABULAL MARANDI

बाबूलाल मरांडी(BABULAL MARANDI) पर फैसला थोड़ी देर में आ सकता है

Share
Link copied

BABULAL MARANDI

दल बदल कानून के चक्कर में फंसे झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर फैसला  थोड़ी देर में आ सकता है फैसला। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के न्यायाधिकरण में थोड़ी देर में 6 मामलों की सुनवाई होनी है. कोलकाता में कैश के साथ पकड़े गये कांग्रेस के तीनों विधायक डॉ इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप के मामले में सुनवाई करेंगे. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम की अनुशंसा पर तीनों की विधायकी खत्म करने के लिए स्पीकर ने नोटिस भेजकर 1 सितंबर तक जवाब मांगा था.

जबकि दोपहर 2 बजे से स्पीकर विधायक प्रदीप यादव के खिलाफ दायर दलबदल मामले की सुनवाई करेंगे. भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के दलबदल मामले में 30 अगस्त को ही सुनवाई पूरी हो चुकी है. स्पीकर इस पर फैसला सुना सकते हैं. आज सबकी नजरें स्पीकर के कोर्ट की तरफ है. किसकी विधायकी रहेगी और किसकी जाएगी, यह फैसला स्पीकर के हाथ में है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow