बाबूलाल मरांडी ने DGP अनुराग गुप्ता को कहा ‘वर्दी वाला गुंडा’, सुप्रियो भट्टाचार्य का तंजः ‘इन्हें बना दो RAW का चीफ’

बाबूलाल मरांडी ने DGP अनुराग गुप्ता को कहा ‘वर्दी वाला गुंडा’, सुप्रियो भट्टाचार्य का तंजः ‘इन्हें बना दो RAW का चीफ’

रांची : झारखंड में सियासी बयानबाजी एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने मौजूदा DGP अनुराग गुप्ता को “वर्दी वाला गुंडा” कहा था, झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने करारा पलटवार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुप्रियो भट्टाचार्य ने व्यंग्य भरे लहजे में कहा, “न देश के NSA अजीत डोभाल, न CBI, NIA, इंटेलिजेंस ब्यूरो और न ही विजिलेंस के प्रमुख बता सकते हैं कि कौन सा DGP और अधिकारी किस अपराधी के साथ कितने पैसे का लेन-देन करता है। यह गुप्त ज्ञान सिर्फ और सिर्फ बाबूलाल मरांडी को ही है। उनमें दिव्य दृष्टि है। महाभारत में संजय को दिव्य दृष्टि मिली थी, ठीक वैसे ही कलियुग के संजय बाबूलाल मरांडी हैं।”

उन्होंने आगे तंज कसा, “उनकी तीसरी आंख तब खुलती है जब कोई अधिकारी रिटायर हो जाता है। रिटायरमेंट के बाद ही उन्हें पता चलता है कि फलां अधिकारी ने कितने करोड़ रुपए लिए। इसलिए बाबूलाल मरांडी को तुरंत RAW (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) का चीफ बना देना चाहिए। देश को ऐसे दिव्य दृष्टि वाले व्यक्ति की सबसे ज्यादा जरूरत खुफिया एजेंसी में है।”

गौरतलब है कि बाबूलाल मरांडी ने पूर्व DGP अनुराग गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के बीच कथित गठजोड़ का खुलासा करते हुए पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने की मांग की है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now