Bike theft gang busted, 4 stolen motorcycles recovered; one accused arrested.

बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
Bike theft gang busted, 4 stolen motorcycles recovered; one accused arrested.
Bike theft gang busted, 4 stolen motorcycles recovered; one accused arrested.

गोड्डा: जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए महागामा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और निशानदेही पर कुल चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

Deoghar
Advertisement

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने महागामा थाना क्षेत्र के समरी गांव स्थित अनिल यादव के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बिना नंबर प्लेट और घिसे हुए चेसिस नंबर वाली एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई।

Kashmir
advertisement

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अनिल यादव (22 वर्ष), पिता- चैतु यादव, निवासी समरी, थाना महागामा, जिला गोड्डा ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर गांव की एक झोपड़ी से तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गईं।

RKDF
advertisement

इस मामले में महागामा थाना कांड संख्या 147/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत के लिए न्यायालय में पेश कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।