Bjp

भ्रष्टाचार के संरक्षक तीन मुख्यमंत्रियों का हुआ संगम …..BJP

 

भगवान बिरसा की पवित्र भूमि हुई अपमानित BJP

भ्रष्टाचारी दल एकजुटता की कर रहे कवायद,देख रहे मुंगेरीलाल के हसीन सपने

ठगबंधन की सरकार ने जनता पर फिर ढाया कहर, बढ़े बिजली दर से गरीबों,किसानों पर बढ़ेगा बोझ

 

BJP प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज मुख्यमंत्री आवास में हुए तीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,भगवंत मान एवम हेमंत सोरेन की मुलाकात पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

दीपक प्रकाश ने कहा कि भ्रष्टाचार के पोषक और संरक्षक तीन मुख्यमंत्रियों के संगम ने आज भगवान बिरसा मुंडा की पवित्र भूमि को अपवित्र किया है।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। देशभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की दबिश बढ़ी है। जिसके कारण भ्रष्टाचारी और उनके संरक्षक बेचैन हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने वालों की पोल खुल चुकी है। अन्ना हजारे के आदर्शों को ठेंगा दिखाने वाली आप पार्टी के सरकारों की कथनी और करनी का अंतर उजागर हो चुका है। आज शराब घोटाले में केजरीवाल सरकार के मंत्री रहे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल के शालाखों में कैद हैं।
कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री का चरित्र जगजाहिर है। वहीं उनकी सरकार भी डेढ़ वर्षों में ही भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुकी है।पंजाब में डेढ़ वर्षों में ही दो मंत्री विजय सिंगला,सौजा सिंह भ्रष्टाचार के आरोप में BJP के आंदोलन पर बर्खास्त करना पड़ा है।

उन्होंने कहा की भ्रष्टाचार के वीडियो वायरल हुए।जन दबाव में मंत्री पद से बर्खास्त किया लेकिन कोई एफ आई आर दर्ज नहीं किया।भटिंडा के विधायक अमित रतन सरेआम रिश्वत लेते पकड़े गए।*
विधायक गोल्डी कंबोज के पिता पर भी महिला के इस्तेमाल से सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगा।
एक मंत्री लालचंद कतारुजा महिला उत्पीड़न,अश्लील वीडियो के साथ आरोपी जिसका महामहिम राज्यपाल औरअनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान में लिया है।बावजूद इसके अभी तक कतारूजा की बर्खास्तगी नही हुई।

उन्होंने कहा कि झारखंड में शराब घोटाले उजागर हुए हैं। वरिष्ठ नौकरशाह से केंद्रीय जांच एजेंसियों की पूछ ताछ चल रही है। ऐसे में यह मुलाकात भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कवायद है। लेकिन सच कभी छुपता नही। भ्रष्टाचार करने वालों और उसे संरक्षण देने वालों को उसका परिणाम भुगतना ही पड़ेगा।

हेमंत सरकार ने बिजली बिल बढ़ाकर जनता पर ढाया कहर
प्रकाश ने राज्य सरकार द्वारा बढ़ाए गए बिजली दर पर बोलते हुए कहा कि बिजली दर घटाने की बात करके सत्ता प्राप्त करने वाली गठबंधन सरकार आज गरीबों,किसानों और आम आदमी पर कहर ढा रही है। इसके पूर्व भी राज्य सरकार ने पेट्रोल डीजल पर वैट कम नही करके जनता को निराश ही किया था। ऐसे में एक तरफ ऊर्जा विभाग सहित पूरी राज्य सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, दलालों,बिचौलियों,नौकरशाहों के ठिकानों पर करोड़ों रुपए बरामद हो रहे दूसरी ओर जनता पर बिजली की कीमत बढ़ाई जा रही।

कहा कि एक तरफ राज्य के उद्योगपति बिजली की कम आपूर्ति से राज्य छोड़ने की धमकी दे रहे वही बचे खुचे एमएसएमई के उत्पाद महंगे होंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा बढ़े बिजली दर का प्रबल विरोध करते हुए इसे जनहित में वापस लेने की मांग करती है।

लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं पर श्री प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार में ऐसी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आदिवासी,दलित बहन बेटियां ज्यादा प्रभावित हो रहीं। धर्मांतरण का दबाव नहीं तो हत्या जैसी घटनाएं लगातार घटित हो रही। फिर भी सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही।
उन्होंने कहा कि यदि हेमंत सरकार में हिम्मत है तो फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से पीड़ितों को न्याय दिलाए।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को हिंदू शब्द से एलर्जी है इसीलिए 100साल पुराने विद्यालयों के नाम बदले जा रहे। जिसमे बिना भेदभाव के सभी पंथ समाज ,जाति के बच्चे पढ़कर देश राज्य का नाम रौशन करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य केलिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via